loading...

जवाद तूफान को लेकर पीएम मोदी की अपात बैठक, 100 ट्रेन रद्द, तीन राज्यों में हाई अलर्ट जारी

 

तूफान जवाद की आहट से 100 ट्रेन रद्द, तीन राज्यों में अलर्ट, प्रधानमंत्री मोदी ने उच्च स्तरीय बैठक में समीक्षा की : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाद से निपटने की राज्यों, केंद्र सरकार के मंत्रालयों और संबंधित एजेंसियों की तैयारियों की उच्च स्तरीय बैठक में समीक्षा की। अधिकारियों को जान व माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं,

आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में चक्रवाती तूफान ‘जवाद’ की आशंका के चलते भारतीय रेलवे ने 100 ट्रेनें रद्द की है। इनमें दक्षिण रेलवे ने गुरुवार के लिए पांच जबकि पूर्वी तटीय रेलवे ने गुरुवार से तीन दिनों के लिए राजधानी समेत 95 ट्रेनें रद्द की हैं। मौसम विभाग ने इन राज्यों में अलर्ट जारी किया है।


तूफान को देखते हुए तीनों राज्यों में मछुआरों और पर्यटकों को समुद्र के करीब जाने को लेकर चेतावनी जारी की है। आंध्र प्रदेश में एहतियाती उपायों की निगरानी के लिए तीन विशेष अधिकारी नियुक्त किए गए।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र में चक्रवात जवाद के जोर पकड़ने की उम्मीद है। चार दिसंबर की सुबह हवा की गति 100 किमी प्रति घंटा के साथ इसके आंध्र-ओडिशा के तट तक पहुंचने की उम्मीद है। इससे आंध्र, ओडिशा और बंगाल के तटीय जिलों में भारी वर्षा होने कीआशंका है।

राज्यों में एनडीआरएफ की 29 टीमों को पहले से तैनात किया है। 33 टीमों को स्टैंडबाय पर रखा गया है। एहतियातन तटरक्षक बल और नौसेना ने राहत, खोज और बचाव कार्यों के लिए जहाज तथा हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं। इन्हे भी जरूर पढ़ें

For more Himachal NEWS visit HimachalSe

Post a Comment

Previous Post Next Post

Comments

loading...

Random Posts

loading...