
मद्य निषेध कानून उल्लंघन के मामले में जिन वाहनो की जब्ती हुई है, उसे बेहद ही कम कीमत पर नीलाम किए जाने की घोषणा की गई है। इसको लेकर विभाग के अपर मुख्य सचिव ने डीएम को पत्र लिखकर निर्देश दिया है। अप्रैल, 2016 में शराबबंदी लागू होने के बाद से अभी तक करीब 55 हजार वाहनों को जब्त किया गया है। इसमें से 9,706 वाहन ही नीलाम किए गए हैं, जिससे करीब 62 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति हुई है। ऐसे में विभाग ने सभी जिलों के डीएम को जल्द से जल्द जब्त वाहनों को नीलाम करने का निर्देश दिया है।
जायदा है दोपहिया वाहन की संख्या :-
विभागीय जानकारी के अनुसार, जब्त वाहनों में आधे से अधिक दो पहिया वाहन हैं। आंकड़ों की बात करें तो सिर्फ मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग ने 10,736 वाहन जब्त किए हैं। इसमें 6,560 दो पहिया वाहन हैं, जबकि तीन पहिया, चार पहिया व ट्रक समेत अन्य वाहनों की संख्या 4,176 है। वर्ष 2021 में अक्टूबर माह तक 2,887 वाहन जब्त किए गए हैं, जिसमें 1630 दो पहिया व 1257 अन्य वाहन हैं।
पिछले दो महीने में पकड़ी गयी 125 कार :-
पिछले दो माह की बात करें तो मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग ने सिर्फ अक्टूबर-नवंबर माह में शराब तस्करी में शामिल 500 से अधिक गाडिय़ों को जब्त किया गया। इसमें 125 से अधिक कार व चार पहिया गाड़ियां थीं जबकि करीब 50 ट्रक पकड़े गए थे। इसके अलावा दो पहिया वाहनों की संख्या भी 300 के आसपास थी। तीन पहिया वाहन भी 50 के करीब पकड़े गए हैं। Shimla, Mandi, Kangra, Chamba, बिहार, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, कानपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, नालंदा, पटना, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, पटना, नालंदा, अररिया, अरवल, औरंगाबाद, कटिहार, किशनगंज, कैमूर, खगड़िया, गया, गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, नवादा, पश्चिम चंपारण, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण, बक्सर, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, मधुबनी, मधेपुरा, मुंगेर, रोहतास, लखीसराय, वैशाली, शिवहर, शेखपुरा, समस्तीपुर, सहरसा, सारण सीतामढ़ी, सीवान, सुपौल, #बिहार, #मुजफ्फरपुर, #पूर्वी चंपारण, #कानपुर, #दरभंगा, #समस्तीपुर, #नालंदा, #पटना, #मुजफ्फरपुर, #जहानाबाद, #पटना, #नालंदा, #अररिया, #अरवल, #औरंगाबाद, #कटिहार, #किशनगंज, #कैमूर, #खगड़िया, #गया, #गोपालगंज, #जमुई, #जहानाबाद, #नवादा, #पश्चिम चंपारण, #पूर्णिया, #पूर्वी चंपारण, #बक्सर, #बांका, #बेगूसराय, #भागलपुर, #भोजपुर, #मधुबनी, #मधेपुरा, #मुंगेर, #रोहतास, #लखीसराय, #वैशाली, #शिवहर, #शेखपुरा, #समस्तीपुर, #सहरसा, #सारण #सीतामढ़ी, #सीवान, #सुपौल,
For more Himachal NEWS visit HimachalSe
Post a Comment