loading...

बिहार को बड़ी सौगात, मिला नया नेशनल हाइवे-139W, अब पटना से डायरेक्ट जुड़ जाएंगे ये 12 जिले, जानें पूरा प्लान

 


बीते चार दिसंबर को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर बिहारवासियों को बड़ी खबर दी. उन्होंने ट्वीट किया, ”पटना (एम्स) के निकट NH-139 से प्रारंभ होकर बाकरपुर, मानिकपुर–साहेबगंज-अरेराज को जोड़ते हुए बेतिया के निकट NH-727 तक जाने वाली सड़क को भारतमाला परियोजना में सम्मिलित कर इसे नये NH-139W के रूप में घोषित कर दिया गया है.” बताते चले की केंद्र सरकार ने इसके लिए अपनी मंजूरी दे दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी एवं बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन के मुलाक़ात में इस योजना पर सहमति बन गई है।


बताया जा रहा है की बिहार में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास को लेकर कई अहम कार्य हो रहे हैं. एक ओर बिहार में जहां 4 एक्सप्रेसवेका निर्माण हो रहा है, वहीं तीन और एक्सप्रेसवे बनाने की योजना है. अब इस नये एनएच का यह नया फोरलेन बिहार की विकास को नयी रफ्तार देगा. प्रस्ताव के अनुसार पटना-दीघा से सारण और वैशाली जिले की सीमा पर सोनपुर के बीचोबीच रेलवे द्वारा निर्मित पुल के समानांतर एक और पुल बनाया जाएगा, जो चार लेन का होगा. बता दे की बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी पर फिलहाल दो पूल है पहला गांधी सेतु और दूसरा जेपी सेतु , तीसरा गांधी सेतु के समानांतर एक और पूल बनाया जा रहा है, जिसका निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। जेपी सेतु के समांतर गंगा नदी पर यह चौथा पुल के निर्माण कार्य के लिए केंद्र ने मंजूरी दी है।


जानकारी के लिए बता दे की इस नए पूल के निर्माण का सबसे बड़ा फ़ायदा बिहार के गोपालगंज, सिवान, छपरा, सारण, सोनपुर, मोतिहारी, बेतिया, मुज़फ़रपुर, समस्तिपुर, दरभंगा, बेगूसराय, खगरिया, मधेपुरा, सीतामढ़ी के लोगों को मिलेगा। जेपी सेतु के समानांतर बनने वाले इस नए पुल से पटना एम्स के लिए सीधी कनेक्टिविटी बहाल हो जाएगी। जिससे बिहार के  इन जिले से पटना एम्स पहुंचने के लिए किसी भी प्रकार का सड़क जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। इन्हे भी जरूर पढ़ें
For more Himachal NEWS visit HimachalSe

Post a Comment

Previous Post Next Post

Comments

loading...

Random Posts

loading...