loading...

बिहार के जमुई में 17 साल की लड़की को लगा टीका, तबीयत खराब होने पर कराया गया हास्पिटल में एडमिट

 

PATNA- 17 साल की लड़की को लगा दिया कोरोना का टीका, तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती : बिहार के जमुई जिले कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है.बिहार के जमुई जिले कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है. एक दिन बाद बिगड़ी लड़की की तबीयत, स्वास्थ्यकर्मी के खिलाफ होगी जांच


बिहार के जमुई (Jamui) जिले से बड़ी खबर आ रही है. दरअसल कोरोना टीकाकरण (Corona Vaccination) को लेकर जमुई में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां 17 साल की एक लड़की को कोरोना का टीका दे दिया गया. टीका लेने के बाद लड़की की तबीयत बिगड़ गई, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार लड़की को कोविड का टीका जमुई सदर पीएचसी के केंद्र पर दिया गया है. आधार कार्ड के अनुसार लड़की की जन्म तिथि 6 दिसंबर 2004 है, जिसकी उम्र अभी 17 साल है. उसे शनिवार को कोरोना का वैक्सीन दिया गया था, जिसके बाद रविवार की रात उसकी तबीयत बिगड़ी और फिर उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

बताया जाता है कि लड़की जमुई जिले के सिकंदरा के जगदीशपुर (JagdishPur) की रहने वाली है, जो जमुई में रहकर कौशल युवा कार्यक्रम के तहत कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजर की ट्रेनिंग ले रही है. पीएचसी की इस लापरवाही से लड़की के परिजन भी हैरान और परेशान हैं.

पूरे मामले को लेकर बीमार लड़की ने बताया कि कुछ महीने पहले भी वह कोविड का टीका लेने केंद्र पर गई थी तो उसे कम उम्र कहकर कोविड का टीका नहीं दिया गया था, जहां मैं रहकर प्रशिक्षण ले रही हूं वहां सभी को टीका लेने के लिए कहा गया है. यही कारण है कि वह शनिवार को वैक्सीन लेने के लिए गई तो उसे वहां टीका दे दिया गया, जिसके बाद रविवार की शाम से तबीयत बिगड़ने लगी फिर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

वहीं इस मामले की जानकारी मिलने के बाद सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉ नौशाद अहमद ने बताया कि आधार कार्ड के अनुसार लड़की की उम्र 17 साल है, फिर भी उसे कोविड का टीका दिया गया, यह एक चूक है. टीकाकरण केंद्र के स्वास्थ्यकर्मी को ध्यान देना चहिए था, इस लापरवाही को लेकर जांच की जाएगी. इन्हे भी जरूर पढ़ें
For more Himachal NEWS visit HimachalSe

Post a Comment

Previous Post Next Post

Comments

loading...

Random Posts

loading...