loading...

जवाद तूफान का असर ! बिहार-झारखंड में 7 दिसंबर के बाद बढ़ेगी ठंड, कुछ इलाकों में होगी बारिश

 


जवाद तूफान अब कमजोर पड़ने लगा है लेकिन बिहार और झारखंड इसका असर अभी दिखेगा। अनूमान लगाया जा रहा है कि हवा की गति 10-15 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। राज्य के पूर्वी जिलों में भी अभी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अगले 48 घंटों में 10 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं. वहीं बिहार के पूर्वी जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है. बारिश के बाद राज्य में तापमान में गिरावट होने का भी पूर्वानुमान है.

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल बिहार पुरवैया हवा चल रही हैं, जिसकी गति 8 से दस किलोमीटर प्रति घंटे है और बिहार में 14 से 15 डिग्री के आसपास तापमान रह रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बाद बिहार और झारखंड में 7 दिसंबर से ठंड (Cold In Bihar Jharkhand) बढ़ेगी. फिलहाल बिहार में सुबह और शाम के समय ठंड ज्यादा लगती है और दिन में मौसम थोड़ा गर्म रह रहा है. साथ ही शाम होते ही अधिकांश इलाको में कुहासा भी छाया रहता है.

आपको बता दे की बढ़ती ठंड और कुहासे का सीधा असर विमान सेवा पर पड़ा है। रविवार को भी पटना एयरपोर्ट पर की वजह से विमानों के आवगमन में समय का बदलाव हुआ। बताया जा रहा है की सबसे ज्यादा प्रभाव बेंगलुरु और पुणे से आने वाली फ्लाइट्स पर पड़ा। इन जगहों से आने वाली विमान सबसे ज्‍यादा लेट रहीं। पुणे से पटना आने-जाने वाली फ्लाइट पर कोहरे की ज्‍यादा मार पड़ रही है। 

    Shimla, Mandi, Kangra, Chamba, बिहार, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, कानपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, नालंदा, पटना, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, पटना, नालंदा, अररिया, अरवल, औरंगाबाद, कटिहार, किशनगंज, कैमूर, खगड़िया, गया, गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, नवादा, पश्चिम चंपारण, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण, बक्सर, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, मधुबनी, मधेपुरा, मुंगेर, रोहतास, लखीसराय, वैशाली, शिवहर, शेखपुरा, समस्तीपुर, सहरसा, सारण सीतामढ़ी, सीवान, सुपौल, #बिहार, #मुजफ्फरपुर, #पूर्वी चंपारण, #कानपुर, #दरभंगा, #समस्तीपुर, #नालंदा, #पटना, #मुजफ्फरपुर, #जहानाबाद, #पटना, #नालंदा, #अररिया, #अरवल, #औरंगाबाद, #कटिहार, #किशनगंज, #कैमूर, #खगड़िया, #गया, #गोपालगंज, #जमुई, #जहानाबाद, #नवादा, #पश्चिम चंपारण, #पूर्णिया, #पूर्वी चंपारण, #बक्सर, #बांका, #बेगूसराय, #भागलपुर, #भोजपुर, #मधुबनी, #मधेपुरा, #मुंगेर, #रोहतास, #लखीसराय, #वैशाली, #शिवहर, #शेखपुरा, #समस्तीपुर, #सहरसा, #सारण #सीतामढ़ी, #सीवान, #सुपौल,


For more Himachal NEWS visit HimachalSe

Post a Comment

Previous Post Next Post

Comments

loading...

Random Posts

loading...