loading...

बिहार के 8000 टोलों की सड़के होगी चकाचक

 



राज्य के आठ हजार उन टोलों को जल्द पक्की सड़क से जोड़ा जाएगा, जो इस सुविधा से अभी वंचित हैं। राज्य सरकार ने इसका सर्वे करा लिया है। इसके लिए नौ हजार किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण होगा, जिसपर आठ हजार करोड़ खर्च होंगे। जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में सोमवार को गावों के अंदर और टोले में सड़क बनाने के कई मामले आये। इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इसको लेकर एक योजना भी बन रही है। ग्रामीण कार्य विभाग इस पर काम कर रहा है।

मालूम हो कि राज्य में एक लाख से अधिक टोले हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत पक्की सड़क से जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया था कि जो टोले बच गये हैं, उन्हें चिह्नित कर वहां भी पक्की सड़क का निर्माण कराएं। ग्रामीण कार्य के सचिव पंकज पाल ने कहा कि इसको लेकर लोन के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय और नीति आयोग की सहमति मिल गई है। आर्थिक कार्य मंत्रालय के पास प्रस्ताव लंबित हैं। कुल खर्च का 70 प्रतिशत राज्य सरकार लोन लेगी।

135 फरियादियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष रखी अपनी शिकायतें

जनता के दरबार में कुल 135 लोगों ने अपनी समस्या और शिकायतें मुख्यमंत्री के समक्ष रखी, जिनका त्वरित निष्पादन का आदेश संबंधति पदाधिकारियों को उन्होंने दिया। कौवाकोल, नवादा के एक व्यक्ति ने कहा कि अंबा मोड़ से अफरडीह गांव तक पक्की सड़क का निर्माण अब तक नहीं किया गया है। सीतामढ़ी के बेलसंड प्रखंड से आए युवक ने कहा कि उनके गांव तक आज भी सड़क नहीं बनायी गयी है।

कैमूर के नुआंव से आए एक व्यक्ति ने कहा कि जिस सड़क का शिलान्यास मुख्यमंत्री ने जल-जीवन-हरियाली के दौरान किया था, वहां सड़क निर्माण हुआ, लेकिन गांव के लोगों की मांग के बाद भी वहां पौधरोपण नहीं किया है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को जल्द उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

फुलवारीशरीफ की एक महिला ने राशन कार्ड नहीं बनाए जाने की शिकायत की। वहीं फुलवारीशरीफ से ही आए एक व्यक्ति ने कहा कि वह पटना नगर निगम के तहत टैक्स भुगतान करते हैं, लेकिन उनके इलाके में आज तक सड़क और नाली का निर्माण नहीं हुआ है। इन्हे भी जरूर पढ़ें

Shimla, Mandi, Kangra, Chamba, बिहार, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, कानपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, नालंदा, पटना, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, पटना, नालंदा, अररिया, अरवल, औरंगाबाद, कटिहार, किशनगंज, कैमूर, खगड़िया, गया, गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, नवादा, पश्चिम चंपारण, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण, बक्सर, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, मधुबनी, मधेपुरा, मुंगेर, रोहतास, लखीसराय, वैशाली, शिवहर, शेखपुरा, समस्तीपुर, सहरसा, सारण सीतामढ़ी, सीवान, सुपौल, #बिहार, #मुजफ्फरपुर, #पूर्वी चंपारण, #कानपुर, #दरभंगा, #समस्तीपुर, #नालंदा, #पटना, #मुजफ्फरपुर, #जहानाबाद, #पटना, #नालंदा, #अररिया, #अरवल, #औरंगाबाद, #कटिहार, #किशनगंज, #कैमूर, #खगड़िया, #गया, #गोपालगंज, #जमुई, #जहानाबाद, #नवादा, #पश्चिम चंपारण, #पूर्णिया, #पूर्वी चंपारण, #बक्सर, #बांका, #बेगूसराय, #भागलपुर, #भोजपुर, #मधुबनी, #मधेपुरा, #मुंगेर, #रोहतास, #लखीसराय, #वैशाली, #शिवहर, #शेखपुरा, #समस्तीपुर, #सहरसा, #सारण #सीतामढ़ी, #सीवान, #सुपौल,


For more Himachal NEWS visit HimachalSe

Post a Comment

Previous Post Next Post

Comments

loading...

Random Posts

loading...