पूर्व मध्य रेल के गया जंक्शन पर विश्व स्तर की सुविधाएं दी जाएंगी। इसका विकास एयरपोर्ट की तर्ज पर किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल इस योजना पर जनवरी से पूरी रफ्तार में काम शुरू हो जाएगा। हालांकि, इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा ने इसका निरीक्षण किया है। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि गया जंक्शन पर विश्वस्तरीय स्टेशन भवन बनाया जाएगा।
लंबे समय से महसूस की जा रही थी जरूरत
महात्मा बुद्ध की ज्ञान भूमि व हिंदुओं की मोक्ष भूमि होने के कारण गया बौद्ध व हिंदु धार्मिक पर्यटकों का बड़ा केंद्र है। यहां देश-विदेश से लोग आते हैं। ऐसे में गया के रेलवे जंक्शन को विश्व स्तरीय बनाने की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से गया के महत्व को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने गया जंक्शन के पुनर्विकास की योजना बनाई है। इसके तहत काम शुरू हो चुका है।
जी-7 के तर्ज पर बनाया जा रहा माडल भवन
गया जंक्शन को माडल स्टेशन में बदलकर बेहतर सुविधाएं देने के लिए पश्चिम साइड डेल्हा में बनने वाले सेकंड एंट्री गेट का निर्माण किया जाएगा। डेल्हा साइड में टिकट काउंटर, बुकिग कार्यालय, पार्किंग तथा कार्यालय आदि के निर्माण का भी होगा। जंक्शन का मुख्य प्रवेश द्वार बड़ा व आकर्षक बनाया जा रहा है। गया जंक्शन को जी-7 के तर्ज पर माडल भवन बनाया जा रहा है। अधिकांश कार्यालय यात्री सुविधाओं को भवन के पहले तल्ले पर स्थापित करने की योजना बनाई गई है। प्लेटफार्मों पर यात्री शेड का स्वरूप भी पूरी तरह से बदल दिया जाना है।
20 सौ करोड़ की योजना पर हो रहा है काम
विदित हो कि पूर्व मध्य रेलवे जोन के डीडीयू रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले गया जंक्शन पर रेलवे ने विश्व स्तरीय एयरपोर्ट की तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए करीब 20 सौ करोड़ की योजना पर काम करने जा रहा है। योजना को 2024 तक पूरा कर लिया जाना है। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा ने गया जंक्शन को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।
Shimla, Mandi, Kangra, Chamba, बिहार, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, कानपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, नालंदा, पटना, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, पटना, नालंदा, अररिया, अरवल, औरंगाबाद, कटिहार, किशनगंज, कैमूर, खगड़िया, गया, गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, नवादा, पश्चिम चंपारण, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण, बक्सर, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, मधुबनी, मधेपुरा, मुंगेर, रोहतास, लखीसराय, वैशाली, शिवहर, शेखपुरा, समस्तीपुर, सहरसा, सारण सीतामढ़ी, सीवान, सुपौल, #बिहार, #मुजफ्फरपुर, #पूर्वी चंपारण, #कानपुर, #दरभंगा, #समस्तीपुर, #नालंदा, #पटना, #मुजफ्फरपुर, #जहानाबाद, #पटना, #नालंदा, #अररिया, #अरवल, #औरंगाबाद, #कटिहार, #किशनगंज, #कैमूर, #खगड़िया, #गया, #गोपालगंज, #जमुई, #जहानाबाद, #नवादा, #पश्चिम चंपारण, #पूर्णिया, #पूर्वी चंपारण, #बक्सर, #बांका, #बेगूसराय, #भागलपुर, #भोजपुर, #मधुबनी, #मधेपुरा, #मुंगेर, #रोहतास, #लखीसराय, #वैशाली, #शिवहर, #शेखपुरा, #समस्तीपुर, #सहरसा, #सारण #सीतामढ़ी, #सीवान, #सुपौल,
For more Himachal NEWS visit HimachalSe

Post a Comment