loading...

बिहार के इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी ज्योतिर्लिंग स्पेशल ट्रेन, जानिए क्या है रूट और किराया

 



तीर्थ स्थलों समेत पर्यटन स्थलों के भ्रमण करने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। इंडियन रेलवे कैटरिंग टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने काफी कम खर्चे में कई ज्योतिर्लिंगों सहित स्टैचू ऑफ यूनिटी और शिरडी के दर्शन के लिए पैकेज शुरू किया है। यह ट्रेन धनबाद से 17 दिसंबर को प्रस्‍थान करेगी। प्रमुख ज्‍योतिर्लिंग के साथ ही पर्यटक स्‍टैच्‍यू ऑफ यूनिटी, शिरडी के साईं बाबा आदि का भी दर्शन कर सकेंगे। पूरी यात्रा 12 रात और 13 दिनों की होगी। भारतीय रेल के इस पहल से बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु ज्‍योतिर्लिंग का दर्शन-पूजन कर सकेंगे।

इन तीर्थ स्थलों के कर सकेंगे दर्शन।

धनबाद से 17 दिसंबर को प्रस्‍थान करने वाली इस स्‍पेशल ट्रेन में बुकिंग शुरू हो चुकी है। आईआरसीटीसी के ज्‍योतिर्लिंग यात्रा का यह पूरा ट्रिप 12 रात और 13 दिन का होगा। इस यात्रा के दौरान पर्यटक और श्रद्धालु महाकालेश्‍वर, ओंकारेश्‍वर, सोमनाथ, नागेश्‍वर, त्र्यंबकेश्वर, भीमाशंकर ज्‍योतिर्लिंग, द्वारकाधीश मंदिर आदि का दर्शन-पूजन कर सकेंगे। इसके अलावा श्रद्धालु शिरडी के साईं बाबा और शनि सिंगनापुर में भी पूजा-अर्चना कर सकेंगे। पर्यटक स्‍टैच्‍यू ऑफ यूनिटी का भी दीदार कर सकेंगे।

12285 रुपए है किराया।

ज्‍योतिर्लिंग स्‍पेशल ट्रेन का किराया भी अपेक्षाकृत कम रखा गया है, ताकि ज्‍यादा से ज्‍यादा लोग इसका लाभ उठा सकें। इस ट्रेन में बुकिंग कराने वालों को स्‍लीपर कोच के लिए 12,285 रुपये का भुगतान करना होगा। 12 रात और 13 दिन की इस यात्रा में लोगों के खाने-पीने, ठहरने और बस की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी। यह सारी सुविधाएं आईआरसीटीसी की ओर से की जाएगी। ऐसे में यात्रियों को आने-जाने के लिए अलग से पैसे खर्च नहीं करने होंगे। इसके लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर से ऑनलाइन टिकट बुक किया जा सकता है इसके अलावा धनबाद स्टेशन से ऑफलाइन टिकट भी मिलेगा।

बिहार के इन शहरों से गुजरेगी।

आईआरसीटीसी ने इसका रूट भी दूसरी ट्रेनों से अलग चुना है. धनबाद से खुलने वाली यह स्‍पेशल ट्रेन गोमो, कोडरमा, गया, तिलैया, राजगीर, नालंदा, बिहारशरीफ बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, दिलदारनगर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होकर चलेगी. तीर्थ स्पेशल ट्रेन 17 दिसंबर को धनबाद से खुलेगी और 29 को वापस आएगी. जिन यात्रियों को टिकट बुकिग में परेशानी हो रही है, वो आईआरसीटीसी के धनबाद एरिया ऑफिस जाकर संपर्क कर सकते हैं. इन्हे भी जरूर पढ़ें

Shimla, Mandi, Kangra, Chamba, बिहार, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, कानपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, नालंदा, पटना, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, पटना, नालंदा, अररिया, अरवल, औरंगाबाद, कटिहार, किशनगंज, कैमूर, खगड़िया, गया, गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, नवादा, पश्चिम चंपारण, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण, बक्सर, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, मधुबनी, मधेपुरा, मुंगेर, रोहतास, लखीसराय, वैशाली, शिवहर, शेखपुरा, समस्तीपुर, सहरसा, सारण सीतामढ़ी, सीवान, सुपौल, #बिहार, #मुजफ्फरपुर, #पूर्वी चंपारण, #कानपुर, #दरभंगा, #समस्तीपुर, #नालंदा, #पटना, #मुजफ्फरपुर, #जहानाबाद, #पटना, #नालंदा, #अररिया, #अरवल, #औरंगाबाद, #कटिहार, #किशनगंज, #कैमूर, #खगड़िया, #गया, #गोपालगंज, #जमुई, #जहानाबाद, #नवादा, #पश्चिम चंपारण, #पूर्णिया, #पूर्वी चंपारण, #बक्सर, #बांका, #बेगूसराय, #भागलपुर, #भोजपुर, #मधुबनी, #मधेपुरा, #मुंगेर, #रोहतास, #लखीसराय, #वैशाली, #शिवहर, #शेखपुरा, #समस्तीपुर, #सहरसा, #सारण #सीतामढ़ी, #सीवान, #सुपौल,


For more Himachal NEWS visit HimachalSe

Post a Comment

Previous Post Next Post

Comments

loading...

Random Posts

loading...