बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र और जवाद तूफान बिहार में भी असर दिखा सकता है। बिहार में यह तूफान तो नहीं पहुंचेगा, लेकिन इसके चलते होने वाले मौसमी बदलाव का असर दिख सकता है। इस तूफान के कारण राज्य के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही हल्की बारिश और वज्रपात का भी खतरा बना रहेगा। ऐसी संभावना राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान में जाहिर की गई है। इस तूफान का झारखंड और बंगाल में अधिक असर दिखेगा। फिलहाल, बिहार में ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है। सुबह कोहरे व धुंध की स्थिति बनी रहती है। इस कारण सुबह यातायात भी प्रभावित हो रहा है।
कोहरे का दिखने लगा है असर
पटना, पूर्णिया व प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोहरे का असर भी शुरू हो गया है। 10 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ गया प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। पटना का न्यूनतम तापमान 12 रहा। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक पूर्वी एवं उत्तर पूर्वी हवा का प्रवाह जारी है। इससे प्रदेश में दो-तीन दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि अगले कुछ दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है।
सुबह में धुंध के साथ छाए रहेंगे आंशिक रूप से बादल
पटना के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सुबह के समय धुंध के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। पांच दिसंबर को प्रदेश के पूर्वी भाग के हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं। पूर्वी एवं उत्तर पूर्व हवा चलने के साथ प्रदेश के मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। प्रदेश में अब धीरे-धीरे ठंड का असर बढ़ते जाएगा। उम्मीद है कि 15 दिसंबर तक ठंड पूरी तरह परवान पर होगी।
सुबह में कोहरे के साथ बढ़ रही ठंड, आगे बूंदाबांदी के आसार
10.0 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा गया
12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया पटना का न्यूनतम तापमान
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहने के साथ न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। दक्षिण बिहार में न्यूनतम तापमान 10-12 तो उत्तरी हिस्से में 14-16 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में आंशिक वृद्धि देखी गई।
बिहार के प्रमुख शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
पटना 27.8 12.0
गया 26.4 10.0
भागलपुर 27.0 15.0
मुजफ्फरपुर 27.0 15.0
मोतिहारी 29.0 15.0
इन्हे भी जरूर पढ़ें
- जंगल में प्रेमी जोड़े को देख 4 युवकों की बिगड गई नीयत, प्रेमी को पेड़ में बांध चारों ने
- महिलाओं के सारे राज खोल देते हैं ये 2 अंग , जानिये उनकी हर छुपी हुई ख़ास बात
- यहां महिलाएं मुंह की बजाय गुप्तांग में दबाती है तंबाकू, वजह जानकर उड़ जायेंगे होश
Shimla, Mandi, Kangra, Chamba, बिहार, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, कानपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, नालंदा, पटना, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, पटना, नालंदा, अररिया, अरवल, औरंगाबाद, कटिहार, किशनगंज, कैमूर, खगड़िया, गया, गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, नवादा, पश्चिम चंपारण, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण, बक्सर, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, मधुबनी, मधेपुरा, मुंगेर, रोहतास, लखीसराय, वैशाली, शिवहर, शेखपुरा, समस्तीपुर, सहरसा, सारण सीतामढ़ी, सीवान, सुपौल, #बिहार, #मुजफ्फरपुर, #पूर्वी चंपारण, #कानपुर, #दरभंगा, #समस्तीपुर, #नालंदा, #पटना, #मुजफ्फरपुर, #जहानाबाद, #पटना, #नालंदा, #अररिया, #अरवल, #औरंगाबाद, #कटिहार, #किशनगंज, #कैमूर, #खगड़िया, #गया, #गोपालगंज, #जमुई, #जहानाबाद, #नवादा, #पश्चिम चंपारण, #पूर्णिया, #पूर्वी चंपारण, #बक्सर, #बांका, #बेगूसराय, #भागलपुर, #भोजपुर, #मधुबनी, #मधेपुरा, #मुंगेर, #रोहतास, #लखीसराय, #वैशाली, #शिवहर, #शेखपुरा, #समस्तीपुर, #सहरसा, #सारण #सीतामढ़ी, #सीवान, #सुपौल,
For more Himachal NEWS visit HimachalSe

Post a Comment