जिले में पहली बार अनानास की खेती होगी। बिहपुर के एक किसान ने एक हेक्टेयर में अनानास लगाने का निर्णय लिया है। इसके लिए किसान को 26 हजार रुपये का अनुदान मिलेगा। किसान को पौधा सेंटर आफ एक्सीलेंस देसरी वैशाली से मंगाकर दिया जाएगा। एक हेक्टेयर में 43 से 45 हजार पौधे की जरूरत पड़ेगी।
अनानस की खेती अभी तक किशनगंज, पूर्णिया व कटिहार इलाके में होती रही है। प्रयोग के तौर पर पहली बार भागलपुर इलाके में अनानास की खेती की जाएगी। जिले को एक हेक्टेयर का लक्ष्य दिया गया था। इसके लिए किसानों से आनलाइन आवेदन मांगा गया था। बिहपुर के किसान ने एक हेक्टेयर में अनानास की खेती के लिए आनलाइन आवेदन किया है। उद्यान विभाग की ओर से उक्त किसान को अनुदानित दर पर पौधा उपलब्ध कराया जाएगा।
10 हेक्टेयर में लगेगा सहजन
जिले में सहजन की भी खेती होगी। राज्य सरकार ने इसके लिए लक्ष्य तय कर दिया है। भागलपुर सहित 22 जिलों में सहजन की खोती के लिए लक्ष्य तय किया गया है। जिले में दस हेक्टेयर में सहजन की खेती होगी। इसके लिए इच्छुक 30 किसानों को पहले चरण में प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण सेंटर आफ एक्सीलेंस देसरी वैशाली में होगा। विशेष उद्यानिक फसल योजना के तहत किसानों को सहजन की खेती के लिए अनुदान दर पर पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रथम किश्त के रूप में 75 फीसद और दूसरी किश्त में 25 फीसद राशि उपलब्ध कराई जाएगी। कुल प्रति हेक्टेयर 37 हजार रुपये का अनुदान मिलेगा। सहजन गुणकारी सब्जी है। सहजन का पत्ता, फल और फूलों तीनों का सेवन किया जाता है। स्वास्थ्य के लिए भी इस सब्जी को खाने के लिए चिकित्सक सलाह देते हैं।
जिले में पहली बार प्रयोग के तौर पर अनानास की खेती होगी। अच्छी उपज होने पर रकवा बढ़ाया जाएगा। किसान को अनानास की खेती के लिए अनुदान दिया जाएगा। – विकास कुमार, सहायक निदेशक उद्यान इन्हे भी जरूर पढ़ें
- बिहार से दिल्ली का सफर मात्र हो जायेगा 6 घंटे का, जानिए कब इन सड़को का निर्माण हो जायेगा पूरा
- 1 करोड की ड्रग्स के साथ पकडा गया ये बडा किसान नेता, नाम जानकर उड जायेंगे होश
- यहां महिलाएं मुंह की बजाय गुप्तांग में दबाती है तंबाकू, वजह जानकर उड़ जायेंगे होश
Shimla, Mandi, Kangra, Chamba, बिहार, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, कानपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, नालंदा, पटना, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, पटना, नालंदा, अररिया, अरवल, औरंगाबाद, कटिहार, किशनगंज, कैमूर, खगड़िया, गया, गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, नवादा, पश्चिम चंपारण, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण, बक्सर, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, मधुबनी, मधेपुरा, मुंगेर, रोहतास, लखीसराय, वैशाली, शिवहर, शेखपुरा, समस्तीपुर, सहरसा, सारण सीतामढ़ी, सीवान, सुपौल, #बिहार, #मुजफ्फरपुर, #पूर्वी चंपारण, #कानपुर, #दरभंगा, #समस्तीपुर, #नालंदा, #पटना, #मुजफ्फरपुर, #जहानाबाद, #पटना, #नालंदा, #अररिया, #अरवल, #औरंगाबाद, #कटिहार, #किशनगंज, #कैमूर, #खगड़िया, #गया, #गोपालगंज, #जमुई, #जहानाबाद, #नवादा, #पश्चिम चंपारण, #पूर्णिया, #पूर्वी चंपारण, #बक्सर, #बांका, #बेगूसराय, #भागलपुर, #भोजपुर, #मधुबनी, #मधेपुरा, #मुंगेर, #रोहतास, #लखीसराय, #वैशाली, #शिवहर, #शेखपुरा, #समस्तीपुर, #सहरसा, #सारण #सीतामढ़ी, #सीवान, #सुपौल,
For more Himachal NEWS visit HimachalSe

Post a Comment