loading...

बिहार में शिक्षकों के पदों पर होगी बंपर बहाली, जानिए


जहाँ बिहार सहित पुरे देश में बेरोजगारी एक प्रमुख मुद्दा है वही इसी बीच अब बिहार में राज्य सरकार बम्पर बहाली लेकर आई हैं। जिसके बाद बिहार में बेरोजगारी की समस्या थोड़ी बहुत कम जरूर होगी। आपको यह भी बता दूँ की टीचर बहाली की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जा सकती है, जानकारी के अनुसार, यह सभी जानकारी बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने विधानसभा में दी है।

आपको बता दूँ की उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की जिन जिन पदों पर बहाली होनी है उनमे से फिजिकल एजुकेशन इंस्ट्रक्टर के 8300 पदों की भर्ती की जाएगी। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा है की राज्य भर के प्राथमिक और माध्यमिक सरकारी स्कूलों के लिए 1.25 लाख शिक्षकों की भर्ती के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी करेगी। बता दे की इसके पूर्व बिहार में लगभग 40,000 शिक्षकों को विभाग द्वारा पहले ही नियुक्त किया जा चुका है। जानकारी के अनुसार, चालू वित्त वर्ष के लिए शिक्षा विभाग को 7,744 करोड़ रुपये अनुदान की मांग पर चर्चा का समापन करते हुए कहा कि अब प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी नहीं होगी। इसके साथ साथ राज्य की प्रत्येक पंचायत में एक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोलना सरकार की प्राथमिकता बताया जा रहा है। इन्हे भी जरूर पढ़ें
For more Himachal NEWS visit HimachalSe

Post a Comment

Previous Post Next Post

Comments

loading...

Random Posts

loading...