loading...

आज से स्कूल हुआ बंद, सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेश के बाद दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला

 

NEW DELHI : सुप्रीम सख्ती के बाद दिल्ली में आज से सभी स्कूल बंद : सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को केंद्र व दिल्ली सरकार को प्रदूषण काबू करने के लिए 24 घंटे में सुझाव देने का निर्देश दिया। यह भी कहा कि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए जमीनी स्तर पर कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। कोर्ट की सख्ती के बाद दिल्ली सरकार ने शुक्रवार से सभी स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थानों को अगले आदेश तक बंद करने का ऐलान कर दिया।

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि स्कूल सिर्फ परीक्षा के लिए खुलेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की तरफ से कोई फैसला आता है तो हम उसे भी लागू करेंगे।


मुख्य न्यायाधीश एनवी रमणा की अगुवाई वाली पीठ ने कहा कि हम नौकरशाही में रचनात्मकता नहीं ला सकते। यदि प्राधिकारी प्रदूषण रोकने में विफल रहते हैं, तो असाधारण कदम उठाना पड़ेगा। यह भी कहा किआप सरकार के भरोसे के बाद भी बच्चे स्कूल जा रहे व वयस्क वर्क फ्रॉम होम कर रहे।

दिल्ली सरकार ने कहा स्कूल बंद कर देंगे। इस पर मुख्य न्यायाधीश ने कहा, आप हमारे कंधे पर रखकर बंदूक नहीं चला सकते। आप फैसला करें। हम नहीं चाहते कि बच्चे स्कूल जाने के लिए सुबह छह बजे बसों में लदें। इन्हे भी जरूर पढ़ें

For more Himachal NEWS visit HimachalSe

Post a Comment

Previous Post Next Post

Comments

loading...

Random Posts

loading...