loading...

बिहार में सड़क किनारे और फ्लाईओवर के नीचे रहने वालों के लिए सरकार बनाएगी बहुमंजिला इमारत

 


बिहार में अब वैसे बेघर लोग जो सड़क किनारे और पुल के नीचे अपना जीवन गुजारते हैं उनके लिए बिहार सरकार शहरी इलाकों में बहुमंजिला इमारत बनवाएगी। इसमें उनसे कोई भी रुपए नहीं लिए जाएंगे और सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए जमीन को चिह्न‍ित किया जा रहा। सरकार जमीन का क्रय कर इसका निर्माण कराएगी। पटना स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट व नगर विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास समारोह में शनिवार को ख्यमंत्री ने यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिया निर्देश, जहां जरूरत हो वहां बनवाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क के किनारे और पुल के नीचे रहने का क्या मतलब है? हम तो किसी को हटाते नहीं पर ऐसे लोगों के रहने के लिए सही जगह होनी चाहिए। सरकार की तरफ से ऐसे लोगों को जगह उपलब्ध करायी जाएगी। अधिकारियों को कहा कि जहां-जहां जरूरत है वहां बहुमंजिली इमारत बनाकर दे दीजिए। संबंधित इमारत का रख रखाव भी सरकार की ओर से किया जाएगा। सभी तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध करायी जाएगी।

किसी भी कीमत पर जमीन लेकर बनवाए आवास।

उन्होंने कहा कि मैंने देखा है ऐसे लोग छोटे-छोटे बच्चों के साथ सड़क किनारे रहते हैं। देखने में अच्छा लगता है क्या? ऐसे में उनके बच्चे कैसे पढ़े लिखेंगे , कैसे आगे बढ़ेंगे। हम तो चाहते हैं कि ऐसे लोगों के लिए जल्द से जल्द आवास उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि इसके लिए अधिकारीगण जल्द से जल्द जमीन चिन्हित करें। चाहे जमीन के लिए कितनी भी कीमत देनी हो हम ऐसे लोगों के लिए आवास का निर्माण करवाएंगे। इन्हे भी जरूर पढ़ें
For more Himachal NEWS visit HimachalSe

Post a Comment

Previous Post Next Post

Comments

loading...

Random Posts

loading...