loading...

फिर से सस्ता हुआ खाने का तेल, जानिए क्या हो गई है नई कीमत

 


विदेशों में मिले-जुले रुख के बीच देश के तेल-तिलहन बाजारों में गुरुवार को सरसों तेल-तिलहन एवं सोयाबीन तिलहन के भाव में सुधार आया, जबकि मांग प्रभावित होने से सोयाबीन तेल कीमतों में गिरावट आई। बाकी तेल-तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे। आपको बता दे की इंदौर के खाद्य तेल बाजार में बृहस्पतिवार को सोयाबीन रिफाइंड के भाव में पांच रुपये प्रति 10 किलोग्राम की कमी हुई। खबरों के अनुसार मलेशिया एक्सचेंज में 3.90 प्रतिशत की गिरावट रही जबकि शिकागो एक्सचेंज में लगभग तीन प्रतिशत की गिरावट थी। विदेशों की मंदी से स्थानीय तेल तिलहनों के भाव भी नरम हो गये और हानि दर्शाते बंद हुए।

जानकारी के लिए बता दे की कपास्या खली 25 रुपये प्रति 60 किलोग्राम सस्ती बिकी। जबकि, संयोगितागंज अनाज मंडी में बृहस्पतिवार को तुअर (अरहर) 100 रुपये और मूंग के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल की कमी हुई। तुअर की दाल 100 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती बिकी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शिकागो एक्सचेंज में गिरावट के कारण सोयाबीन तेल तिलहनों के भाव दबाव में आ गये जिससे इनकी कीमतों में गिरावट आई। उन्होंने बताया कि मलेशिया एक्सचेंज में गिरावट आने से सीपीओ और पाामोलीन के भाव भी नरमी के साथ बंद हुए।

सरसों तिलहन – 8,645 – 8,675 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
मूंगफली – 5,775 – 5,860 रुपये।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 12,700 रुपये।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,870 – 1,995 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 17,150 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,660 -2,685 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,740 – 2,850 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी – 16,700 – 18,200 रुपये।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,050 रुपये।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,750 रुपये।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,450
सीपीओ एक्स-कांडला- 10,950 रुपये।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 11,850 रुपये।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,600 रुपये।
पामोलिन एक्स- कांडला- 11,500 (बिना जीएसटी के)।
सोयाबीन दाना 6,400 – 6,500, सोयाबीन लूज 6,300 – 6,350 रुपये।
मक्का खल (सरिस्का) 3,825 रुपये। इन्हे भी जरूर पढ़ें
For more Himachal NEWS visit HimachalSe

Post a Comment

Previous Post Next Post

Comments

loading...

Random Posts

loading...