loading...

बिहार से माता वैष्‍णो देवी, अयोध्‍या, मथुरा, वृंदावन, अयोध्‍या और हरिद्वार की यात्रा करिये मात्र इतने रूपए में, देखिये रूट

 


बिहार और झारखंड वासियों को भारतीय रेल की ओर से शानदार तोहफा दिया जा रहा है. अब वे 10 हजार से भी कम रुपये में प्रमुख तीर्थस्‍थलों की यात्रा कर सकेंगे. भारतीय रेल ने इसके लिए प्रदेश की राजधानी रांची से विशेष ट्रेन का परिचालन करने का फैसला किया है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्‍म कॉरपोरेशन (IRCTC) के इस निर्णय से माता वैष्‍णो देवी के साथ ही हरिद्वार, मथुरा, वृंदावन और अयोध्‍या जैसे प्रमुख धार्मिक स्‍थलों की यात्रा एकसाथ संभव हो सकेगी. इंडियन रेलवे ने इस स्‍पेशल ट्रेन का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. यह ट्रेन 12 दिसंबर को सुबह 7 बजे रांची रेलवे स्‍टेशन से रवाना होगी.

तीर्थयात्रा स्‍पेशल यह ट्रेन बोकारो, धनबाद, आसनसोल, जामताड़ा के होते हुए पटना पहुंचेगी. इस टूर पैकेज के तहत रेलवे 8 रात और 9 दिन तक की यात्रा करवाएगा. श्रद्धालु और पर्यटक एक साथ उत्‍तर भारत के प्रमुख तीर्थस्‍थलों का दर्शन-पूजन कर सकेंगे. भारतीय रेल ने इस स्‍पेशल ट्रेन का पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया है, ताकि श्रद्धालुओं को समय रहते इसकी जानकारी मिल सके और वे रेलवे के इस खास पैकेज का लाभ उठा सकें. यह ट्रेन विभिन्‍न स्‍टेशनों पर रुकती हुई जाएगी, ताकि धार्मिक यात्रा के इच्‍छुक लोग इससे सफर कर सकें.

महज 8505 रुपये में कर सकेंगे यात्रा

भारतीय रेल ने इस खास ट्रेन का किराया भी तय कर दिया है. विशेष पैकेज के तहत नॉन एसी कोच का किराया 8505 रुपये तय किया गया है, ताकि आम लोगों के लिए भी इस ट्रेन से यात्रा करना संभव हो सके. वहीं, एसी कोच से यात्रा करने के लिए 14,175 रुपये का भुगतान करना होगा. एसी और नॉन एसी कोच से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भोजन और विश्राम की व्‍यवस्‍था भी भारतीय रेल और आईआरसीटीसी की ओर से कराया जाएगा. इससे यात्रियों को ठहरने और खाने की समस्‍या का सामना नहीं करना होगा.

रांची से 12 दिसंबर को रवाना होगी ट्रेन

जानकारी के अनुसार, विशेष ट्रेन झारखंड की राजधानी रांची से 12 दिसंबर को सुबह 7 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन रात में पटना पहुंचेगी. यह ट्रेन 13 दिसंबर की सुबह बक्‍सर और 14 दिसंबर को वैष्‍णो देवी पहुंचेगी. इसके बाद स्‍पेशल ट्रेन 16 दिसंबर को हरिद्वार और 18 दिसंबर को मथुरा पहुंचेगी. मथुरा के बाद 19 दिसंबर को यह ट्रेन फैजाबाद पहुंचेगी, जहां श्रद्धालुओं को राम जन्‍मभूमि का दर्शन कराया जाएगा. इन्हे भी जरूर पढ़ें
For more Himachal NEWS visit HimachalSe

Post a Comment

Previous Post Next Post

Comments

loading...

Random Posts

loading...