loading...

बिहार में मौसम ने शुरू कर दिया अपना रंग दिखाना, देखिये किस जिले में गिरा कितना पारा

 



बिहार में ठंड का असर बढ़ने लगा है। सोमवार को राज्‍य का मौसम शुष्क बना रहा। न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा तथा अधिकतम 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान पूसा समस्तीपुर में 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पटना के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट देखी गई। पटना का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों की मानें तो प्रदेश में पछुआ हवा की गति में वृद्धि होने के कारण तापमान में धीरे-धीरे गिरावट देखी जा रही हैं। वहीं मौसमी प्रभाव से 16 दिसंबर तक शहर का न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री के आसपास बने रहने का अनुमान है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक या दो स्थानों पर मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया। धुंध के कारण सबसे कम दृश्यता गया में पांच सौ मीटर दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पूरे प्रदेश में पछुआ हवा का प्रवाह जारी है। अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई उल्लेखनीय परिर्वतन नहीं होगा। सुबह के समय प्रदेश के एक या दो स्थानों पर हल्के व मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

पटना 24.1 9.4

गया 23,7 8.1

मुजफ्फरपुर 21.8 11.9

भागलपुर 24.0 11.8

पूर्णिया 24.6 10.5 ( तापमान डिग्री सेल्सियस में)

विभिन्न स्थानों के तापमान में आई कमी

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार की तुलना में सोमवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई। जिसमें फारबिसगंज में दो डिग्री, बांका में 1.6 डिग्री, जमुई में 1.1 डिग्री, नवादा में 1.1 डिग्री, पटना में 0.6 डिग्री, गोपालगंज में 2.1 डिग्री एवं मुजफ्फरपुर में एक डिग्री की गिरावट देखी गई।

10 डिग्री के नीचे प्रदेश का तापमान

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया है। बांका में 9.6 डिग्री, पूसा सात डिग्री, पटना 9.4 डिग्री, गोपालगंज 7.8 डिग्री, सिवान में 9 डिग्री, सीतामढ़ी में 8 डिग्री, बेगूसराय में 9.4 डिग्री, गया में 8.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। इन्हे भी जरूर पढ़ें

Shimla, Mandi, Kangra, Chamba, बिहार, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, कानपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, नालंदा, पटना, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, पटना, नालंदा, अररिया, अरवल, औरंगाबाद, कटिहार, किशनगंज, कैमूर, खगड़िया, गया, गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, नवादा, पश्चिम चंपारण, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण, बक्सर, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, मधुबनी, मधेपुरा, मुंगेर, रोहतास, लखीसराय, वैशाली, शिवहर, शेखपुरा, समस्तीपुर, सहरसा, सारण सीतामढ़ी, सीवान, सुपौल, #बिहार, #मुजफ्फरपुर, #पूर्वी चंपारण, #कानपुर, #दरभंगा, #समस्तीपुर, #नालंदा, #पटना, #मुजफ्फरपुर, #जहानाबाद, #पटना, #नालंदा, #अररिया, #अरवल, #औरंगाबाद, #कटिहार, #किशनगंज, #कैमूर, #खगड़िया, #गया, #गोपालगंज, #जमुई, #जहानाबाद, #नवादा, #पश्चिम चंपारण, #पूर्णिया, #पूर्वी चंपारण, #बक्सर, #बांका, #बेगूसराय, #भागलपुर, #भोजपुर, #मधुबनी, #मधेपुरा, #मुंगेर, #रोहतास, #लखीसराय, #वैशाली, #शिवहर, #शेखपुरा, #समस्तीपुर, #सहरसा, #सारण #सीतामढ़ी, #सीवान, #सुपौल,


For more Himachal NEWS visit HimachalSe

Post a Comment

Previous Post Next Post

Comments

loading...

Random Posts

loading...