loading...

बिहार के इन स्टेशनों पर नए साल से मिलेगा मेट्रो जैसा कार्ड, जानिए क्या होगा इसका खासियत

 



नए साल पर पूर्व मध्य रेलवे ने बिहार के लोगों को एक सौगात दी है। अब उन्हें रेलवे के सामान्य टिकट के लिए लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। इसके लिए रेलवे की तरफ से एक मेट्रो जैसा कार्ड जारी किया जाएगा जिसे स्वाइप कर वे टिकट निकाल सकेंगे। इसी कार्ड के जरिए यात्री ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन से टिकट ले सकेंगे। इस सुविधा की सौगात सबसे पहले पटना जंक्शन से नए वर्ष में मिलेगी।

इन स्टेशनों पर भी शुरू होगी सुविधा।

जंक्शन के अलावा दानापुर मंडल के तीन अन्य स्टेशनों पर भी इस सुविधा की शुरुआत होगी। दानापुर रेल मंडल के एक वरीय अधिकारी ने बताया कि पटना जंक्शन पर नए वर्ष के पहले या दूसरे महीने से मशीन से टिकट मिलने लगेगा। जंक्शन के अलावा राजेंद्र नगर टर्मिनल, पाटलिपुत्र जंक्शन और दानापुर स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों को यह सुविधा मिलेगी।

कार्ड को कराना होगा रिचार्ज।

जानकारी के अनुसार रेलवे की ओर से इसके लिए एटीएम कार्ड की तरह एक कार्ड जारी किया जाएगा, जिसको रिचार्ज कराना होगा। कार्ड को ही मशीन में स्वाइप करने से यात्रा प्रारंभ व गंतव्य स्टेशन के बीच टिकट का विकल्प मिलेगा। यात्री महज एक से दो क्लिक में सामान्य टिकट ले सकते हैं। जानकारी के अनुसार इस सुविधा को पायलट प्राजेक्ट के रूप में पटना समेत चार स्टेशनों से शुरू किए जाने की तैयारी है। वहीं, इस सुविधा से अब यात्रियों को टिकट काउंटर पर लाइन में इंतजार करने से राहत मिलेगी। साथ ही बुकिंग क्लर्क द्वारा कम पैसे दिए जाने, खुदरा पैसे नहीं होने व टिकट लेने में लगने वाले अधिक समय की झंझट से भी निजात मिलेगी।

दानापुर डीआरएम प्रभात कुमार ने कहा कि इस तरह के सुविधा से लोगों का रेलवे पर भरोसा बढ़ेगा। यात्रियों को अब पहले से अधिक सुविधा होगी।

पटना जंक्शन पर लगेगी 6 मशीनें।

जानकारी के अनुसार पटना जंक्शन पर कुल छह मशीनें लगाई जाएंगी। इसमें से तीन मशीन मंदिर छोर में टिकट घर के ऊपर में रहेंगी। दो मशीन करबिगहिया छोर में पूछताछ काउंटर के पास और एक मशीन प्लेटफॉर्म संख्या एक से सटे प्लेटफॉर्म टिकट के काउंटर के समीप रहेगी। वहीं, दानापुर मंडल के शेष तीन स्टेशनों पर नौ मशीनें लगाई जाएंगी। पटना जंक्शन पर मशीनें आ गई हैं। इन मशीनों के कैलिब्रेशन व प्लेटफॉर्म निर्माण का काम बाकी है। जल्द ही कनेक्शन देकर इसको रेलवे के सर्वर से जोड़ा जाएगा। जंक्शन के एईएन को मशीन के इंस्टॉल कराने व चालू कराने को कह दिया गया है। इन मशीनों का सर्वर रेलवे के लिंक से जुड़ा होगा। इन्हे भी जरूर पढ़ें

Shimla, Mandi, Kangra, Chamba, बिहार, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, कानपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, नालंदा, पटना, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, पटना, नालंदा, अररिया, अरवल, औरंगाबाद, कटिहार, किशनगंज, कैमूर, खगड़िया, गया, गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, नवादा, पश्चिम चंपारण, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण, बक्सर, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, मधुबनी, मधेपुरा, मुंगेर, रोहतास, लखीसराय, वैशाली, शिवहर, शेखपुरा, समस्तीपुर, सहरसा, सारण सीतामढ़ी, सीवान, सुपौल, #बिहार, #मुजफ्फरपुर, #पूर्वी चंपारण, #कानपुर, #दरभंगा, #समस्तीपुर, #नालंदा, #पटना, #मुजफ्फरपुर, #जहानाबाद, #पटना, #नालंदा, #अररिया, #अरवल, #औरंगाबाद, #कटिहार, #किशनगंज, #कैमूर, #खगड़िया, #गया, #गोपालगंज, #जमुई, #जहानाबाद, #नवादा, #पश्चिम चंपारण, #पूर्णिया, #पूर्वी चंपारण, #बक्सर, #बांका, #बेगूसराय, #भागलपुर, #भोजपुर, #मधुबनी, #मधेपुरा, #मुंगेर, #रोहतास, #लखीसराय, #वैशाली, #शिवहर, #शेखपुरा, #समस्तीपुर, #सहरसा, #सारण #सीतामढ़ी, #सीवान, #सुपौल,


For more Himachal NEWS visit HimachalSe

Post a Comment

Previous Post Next Post

Comments

loading...

Random Posts

loading...