loading...

खुशख़बरी : बिहार में गन्ना मूल्य में किया गया वृद्धि, जानिए अब कितना मिलेगा किसानों को




बिहार के किसानों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार व बिहार सुगर मिल्स एसोसिएशन की सहमति से गन्ना किसानों के हित को ध्यान में रखकर 2021-22 के पेराई सत्र में सभी प्रभेदों के गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी की गई है। देर शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद ट्वीट कर इस आशय की जानकारी दी। गन्ना के उत्तम प्रभेद का मूल्य 315 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 335 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है। वहीं सामान्य प्रभेद का मूल्य 295 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 315 रुपए प्रति क्विंटल किया गया है। जबकि, निम्न प्रभेद का मूल्य 272 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 285 रुपए प्रति क्विंटल किए जाने का निर्णय लिया गया है।

गन्ना मूल्य बढ़ाने पर सरकार कर रही थी विचार

आपको बता दें कि इस बात का संकेत गन्ना उद्योग एवं विधि मंत्री प्रमोद कुमार ने तीन दिन पहले ही एक कार्यक्रम के बाद दे दिया था। उन्होंने कहा था कि चीनी मिल मालिकों से किसानों के हित में गन्ना के मूल्य में वृद्धि करने संबंधित प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। सरकार किसानों के हित में गन्ना मूल्य वृद्धि को लेकर गंभीर है। कोशिश है कि किसानों के हित में गन्ना की कीमतों में उत्तर प्रदेश की तरह मूल्य वृद्धि कर जीवन को खुशहाल बनाया जाए।


किसानों की आय इससे होगी दोगुनी

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सहयोग कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए प्रमोद कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार को विशेष पैकेज दिया। डबल इंजन से बिहार में विकास के नए आयाम गढ़े जा रहे हैं। प्रत्येक क्षेत्र में विकास हो रहा है। केंद्र सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू किया है, जिससे किसानों की आय दोगुनी होगी। इससे पहले विभिन्न जिलों से आए लोगों ने सहयोग कार्यक्रम में मंत्री को अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित अर्जी देकर मदद की गुहार लगाई। इन्हे भी जरूर पढ़ें

Shimla, Mandi, Kangra, Chamba, बिहार, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, कानपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, नालंदा, पटना, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, पटना, नालंदा, अररिया, अरवल, औरंगाबाद, कटिहार, किशनगंज, कैमूर, खगड़िया, गया, गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, नवादा, पश्चिम चंपारण, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण, बक्सर, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, मधुबनी, मधेपुरा, मुंगेर, रोहतास, लखीसराय, वैशाली, शिवहर, शेखपुरा, समस्तीपुर, सहरसा, सारण सीतामढ़ी, सीवान, सुपौल, #बिहार, #मुजफ्फरपुर, #पूर्वी चंपारण, #कानपुर, #दरभंगा, #समस्तीपुर, #नालंदा, #पटना, #मुजफ्फरपुर, #जहानाबाद, #पटना, #नालंदा, #अररिया, #अरवल, #औरंगाबाद, #कटिहार, #किशनगंज, #कैमूर, #खगड़िया, #गया, #गोपालगंज, #जमुई, #जहानाबाद, #नवादा, #पश्चिम चंपारण, #पूर्णिया, #पूर्वी चंपारण, #बक्सर, #बांका, #बेगूसराय, #भागलपुर, #भोजपुर, #मधुबनी, #मधेपुरा, #मुंगेर, #रोहतास, #लखीसराय, #वैशाली, #शिवहर, #शेखपुरा, #समस्तीपुर, #सहरसा, #सारण #सीतामढ़ी, #सीवान, #सुपौल,


For more Himachal NEWS visit HimachalSe

Post a Comment

Previous Post Next Post

Comments

loading...

Random Posts

loading...