loading...

अभी-अभी : बिहार में अचानक बदलेगा मौसम, दिखेगा जवाद तूफान का असर; होगी बारिश

 

PATNA : बिहार में आज दिखेगा जवाद तूफान का असर; दक्षिण पूर्वी हिस्से में बारिश के आसार, सात दिसंबर से बढ़ेगी ठंड : बिहार के दक्षिण पूर्वी भाग में आज कुछ जगहों पर बूंदाबांदी के आसार हैं। जवाद चक्रवात की वजह से सूबे के मौसम में आंशिक बादल छाए हैं। सूबे के अधिकतर भागों में आंशिक बादल छाये रहे। दिन में धूप निकली लेकिन धुंध की स्थिति भी बनी रही। गया में शनिवार को सबसे कम विजिबिलिटी रही। सुबह में चार सौ मीटर जबकि पटना में सुबह में मात्र आठ सौ मीटर की दृश्यता रही। हालांकि पटना में धूप निकलने के बाद मौसम में आंशिक सुधार हुआ।

शाम ढलने पर लोगों ने थोड़ी ठंड महसूस की। हवा का प्रवाह छह से आठ किमी प्रतिघंटे रहा। मौसमविदों के अनुसार सूबे के अधिकतर भाग में बादल छाये रहने की वजह से कई शहरों के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। अगले दो-तीन दिन तक न्यूनतम तापमान इसी तरह रह सकता है। सूबे में सबसे ठंडा गया रहा, जहां न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पटना का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य शहरों की स्थिति भी कमोबेश ऐसी ही रही।

सात दिसंबर से ठंड बढ़ने के आसार : मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार चक्रवातीय प्रभावों का असर कम होते ही सूबे में ठंड बढ़ने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट आ सकती है। दिन के तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं। कुछ जगहों पर कोहरे में बढ़ोतरी हो सकती है। 

    Shimla, Mandi, Kangra, Chamba, बिहार, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, कानपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, नालंदा, पटना, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, पटना, नालंदा, अररिया, अरवल, औरंगाबाद, कटिहार, किशनगंज, कैमूर, खगड़िया, गया, गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, नवादा, पश्चिम चंपारण, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण, बक्सर, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, मधुबनी, मधेपुरा, मुंगेर, रोहतास, लखीसराय, वैशाली, शिवहर, शेखपुरा, समस्तीपुर, सहरसा, सारण सीतामढ़ी, सीवान, सुपौल, #बिहार, #मुजफ्फरपुर, #पूर्वी चंपारण, #कानपुर, #दरभंगा, #समस्तीपुर, #नालंदा, #पटना, #मुजफ्फरपुर, #जहानाबाद, #पटना, #नालंदा, #अररिया, #अरवल, #औरंगाबाद, #कटिहार, #किशनगंज, #कैमूर, #खगड़िया, #गया, #गोपालगंज, #जमुई, #जहानाबाद, #नवादा, #पश्चिम चंपारण, #पूर्णिया, #पूर्वी चंपारण, #बक्सर, #बांका, #बेगूसराय, #भागलपुर, #भोजपुर, #मधुबनी, #मधेपुरा, #मुंगेर, #रोहतास, #लखीसराय, #वैशाली, #शिवहर, #शेखपुरा, #समस्तीपुर, #सहरसा, #सारण #सीतामढ़ी, #सीवान, #सुपौल,


For more Himachal NEWS visit HimachalSe

Post a Comment

Previous Post Next Post

Comments

loading...

Random Posts

loading...