loading...

बिहार के वाहन मालिकों अगर आप ने भी ये टेप नहीं लगाया तो देना पड़ेगा जुर्माना, जानिए पूरा डिटेल

 



कोहरे के दौरान सुरक्षित वाहन परिचालन के लिए जिलों में रिफ्लेक्टिव टेप जांच अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में परिवहन सचिव संजय अग्रवाल ने सभी जिला पदाधिकारी को निर्देश दिया है। ठंड में धुंध के दौरान सड़क हादसे बढ़ जाते हैं। इसमें कमी लाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा एडवाइजरी जारी की जा रही है। पथ निर्माण, ग्रामीण कार्य, एनएचएआइ एवं जिला पदाधिकारियों को जरूरी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। सुरक्षित वाहन चलाने के लिए आमजन को जागरूक करने को कहा गया है। पिछले वर्ष कोहरे एवं धुंध के दौरान 2258 सड़क हादसे हुए थे, जिनमें 1722 लोगों की मौत हुई थी।

विभागों को निर्देश

– आइआरसी 35 मानकों के अनुरूप सड़क पर लेन मार्किंग करवाना।

– सड़क के आस-पास के मकानों तथा पेड़ पर आब्जेक्टिव हैजार्ड्स मार्कर तथा रिफ्लेक्टिव टेप लगाना

– आइआरसी 35 मानकों के अनुरूप रेट्रो रिफ्लेक्टिव स्टड्स/कैट्स आई का अधिष्ठापन।

– सूचनात्मक तथा चेतावनी से संबंधित सुरक्षा चिह्न लगाना एवं पहले के चिह्नों की मरम्मत।

– पुल-पुलियों के आस-पास क्रैश बैरियर का अधिष्ठापन।

विभाग की अपील

– घने कोहरे में सड़क पर दायीं तरफ पेंटेड रोड मार्क और डिवाइडर के आधार पर आगे बढ़ें।

– वाहन पर रेडियम स्टीकर्स जरूर लगाएं।

– कोहरे में आगे जा रहे वाहन से अपने वाहन की दूरी रखें।

– वाहन में फॉग लाइट जरूर लगवाएं।

– लिंक मार्ग से हाई-वे पर जाते वक्त सड़क के दोनों ओर जरूर देखें

ठंड के दिनों में बढ़ जाते हैं हादसे

बता दें कि ठंड के दिनों सड़क हादसों के मामले बढ़ जाते हैं। कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं में बिहार के बड़ी संख्या में लोग जान गंवाते हैं। हादसों की वजह एक वाहन का दूसरी गाड़ी को न देख पाना भी है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो जाती है और गाड़ी एक दम सामने आने के बाद दिखाई पड़ती है। इसी में कमी लाने के लिए बिहार के परिवहन विभाग के द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है। इन्हे भी जरूर पढ़ें

Shimla, Mandi, Kangra, Chamba, बिहार, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, कानपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, नालंदा, पटना, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, पटना, नालंदा, अररिया, अरवल, औरंगाबाद, कटिहार, किशनगंज, कैमूर, खगड़िया, गया, गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, नवादा, पश्चिम चंपारण, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण, बक्सर, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, मधुबनी, मधेपुरा, मुंगेर, रोहतास, लखीसराय, वैशाली, शिवहर, शेखपुरा, समस्तीपुर, सहरसा, सारण सीतामढ़ी, सीवान, सुपौल, #बिहार, #मुजफ्फरपुर, #पूर्वी चंपारण, #कानपुर, #दरभंगा, #समस्तीपुर, #नालंदा, #पटना, #मुजफ्फरपुर, #जहानाबाद, #पटना, #नालंदा, #अररिया, #अरवल, #औरंगाबाद, #कटिहार, #किशनगंज, #कैमूर, #खगड़िया, #गया, #गोपालगंज, #जमुई, #जहानाबाद, #नवादा, #पश्चिम चंपारण, #पूर्णिया, #पूर्वी चंपारण, #बक्सर, #बांका, #बेगूसराय, #भागलपुर, #भोजपुर, #मधुबनी, #मधेपुरा, #मुंगेर, #रोहतास, #लखीसराय, #वैशाली, #शिवहर, #शेखपुरा, #समस्तीपुर, #सहरसा, #सारण #सीतामढ़ी, #सीवान, #सुपौल,


For more Himachal NEWS visit HimachalSe

Post a Comment

Previous Post Next Post

Comments

loading...

Random Posts

loading...