loading...

ढाई घंटे में तय होगा बेतिया से पटना का सफर, बिहार को मिला एक और नया NH, खर्च होगा 5300 करोड़

 


सुखद; बिहार को मिला नया NH-139 : ढाई घंटे में तय होगा बेतिया से पटना का सफर, अभी 200KM के सफर में लगते हैं : भारत सरकार ने पटना-बेतिया नए NH-139 डब्ल्यू को मंजूरी दे दी है। साथ ही इसकी अधिसूचना भी जारी की दी गई है। यह जानकारी केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने की है। इसके बन जाने के बाद आप पटना से बेतिया का सफर ब्रेक फ्री कर सकेंगे।

यह पटना AIIMS के नजदीक NH-139 से होकर बाकरपुर, मानिकपुर, साहेबगंज, अरेराज होते हुए बेतिया के पास NH-727 पर जुड़ेगा। इससे राजधानी से बेतिया की दूरी महज 200 किमी रह जाएगी। इस दूरी को सिर्फ ढाई घंटे में पूरा कर सकेंगे। अब तक पांच घंटे लगते थे। मौजूदा समय में लोगों को मुजफ्फरपुर होकर पटना जाना पड़ता है। वाल्मीकि नगर तक का भी सफर काफी आसान हो जाएगा।


बता दें, बिहार में नीतीश कुमार की सरकार पहले से ही बाकरपुर से मानिकपुर, मानिकपुर से साहेबगंज, साहेबगंज से अरेराज तक फोर लेन के लिए जमीन अधिग्रहण कर रही है।

JP सेतु के पास नए पुल

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसी राजमार्ग पर जेपी सेतु के समानांतर पटना के दीघा से सोनपुर के बीच गंगा नदी पर 5 किमी लंबे पुल के निर्माण को भी मंत्रालय ने सैद्धांतिक रूप से सहमति दे दी है। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि सोनपुर-वैशाली-साहेबगंज-अरेराज होते हुए ये राजमार्ग नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा तक जाएगी। यह सड़क बुद्धा सर्किट का महत्वपूर्ण हिस्सा होगी।

पटना-अरेराज 125 KM लंबी सड़क पर 5300 करोड़ खर्च होंगे

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बताया, ‘पटना से अरेराज 125 KM लंबी इस सड़क के निर्माण पर 5300 करोड़ खर्च होंगे। निर्माण कार्य तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य है।’

बुद्धा सर्किट के एलाइनमेंट को NH का दर्जा

पटना से साहेबगंज होते हुए केसरिया के रास्ते अरेराज तक जाने वाली सड़क के एलाइनमेंट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। केंद्र सरकार ने बुद्धा सर्किट के एलाइनमेंट को NH का दर्जा दे दिया है। 

    Shimla, Mandi, Kangra, Chamba, बिहार, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, कानपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, नालंदा, पटना, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, पटना, नालंदा, अररिया, अरवल, औरंगाबाद, कटिहार, किशनगंज, कैमूर, खगड़िया, गया, गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, नवादा, पश्चिम चंपारण, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण, बक्सर, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, मधुबनी, मधेपुरा, मुंगेर, रोहतास, लखीसराय, वैशाली, शिवहर, शेखपुरा, समस्तीपुर, सहरसा, सारण सीतामढ़ी, सीवान, सुपौल, #बिहार, #मुजफ्फरपुर, #पूर्वी चंपारण, #कानपुर, #दरभंगा, #समस्तीपुर, #नालंदा, #पटना, #मुजफ्फरपुर, #जहानाबाद, #पटना, #नालंदा, #अररिया, #अरवल, #औरंगाबाद, #कटिहार, #किशनगंज, #कैमूर, #खगड़िया, #गया, #गोपालगंज, #जमुई, #जहानाबाद, #नवादा, #पश्चिम चंपारण, #पूर्णिया, #पूर्वी चंपारण, #बक्सर, #बांका, #बेगूसराय, #भागलपुर, #भोजपुर, #मधुबनी, #मधेपुरा, #मुंगेर, #रोहतास, #लखीसराय, #वैशाली, #शिवहर, #शेखपुरा, #समस्तीपुर, #सहरसा, #सारण #सीतामढ़ी, #सीवान, #सुपौल,


For more Himachal NEWS visit HimachalSe

Post a Comment

Previous Post Next Post

Comments

loading...

Random Posts

loading...