loading...

पटना से अरेराज के बीच बनेगा 125 KM लंबी सड़क, मोदी सरकार ने किया 5300 करोड़ खर्च देने का ऐलान

 


पटना-अरेराज 125 किमी लंबी सड़क पर 5300 करोड़ खर्च, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर जानकारी दी, बिहार में गंगा नदी पर बनने वाला यह 14वां पुल होगा : सूबे के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने केंद्रीय मंत्री की ओर से दिए गए निर्णय पर प्रसन्नता जताई है। कहा कि पटना से अरेराज 125 किमी लंबी इस सड़क के निर्माण पर 5300 करोड़ खर्च आएगा। निर्माण कार्य तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य है।


बुद्धा सर्किट के एलाइनमेंट को नेशनल हाइवे का दर्जा : पटना से साहेबगंज होते हुए केसरिया के रास्ते अरेराज तक जाने वाली सड़क के एलाइनमेंट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। केंद्र सरकार ने बुद्धा सर्किट के एलाइनमेंट को नेशनल हाइवे का दर्जा दे दिया है। पटना (एम्स) के निकट एनएच-139 से प्रारंभ होकर बाकरपुर, मानिकपुर – साहेबगंज – अरेराज को जोड़ते हुए बेतिया के निकट एनएच -727 तक जाने वाली सड़क को भारतमाला परियोजना में सम्मिलित कर इसे नए एनएच-139डब्ल्यू के रूप में घोषित कर दिया गया है।

गंगा पर जेपी सेतु के समानांतर बनेगा एक और चार लेन का पुल, मोदी सरकार ने दिया बिहार वासियों को तोहफा

गंगा में जेपी सेतु के समानांतर एक और पुल बनेगा। पटना से अरेराज को जोड़ने वाली सड़क के क्रम में गंगा नदी पर चार लेन का पुल केंद्र सरकार बनाएगी। शनिवार को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की। जेपी सेतु के समानांतर पुल बनने से उत्तर बिहार से दक्षिण बिहार की संपर्कता और सुगम होगी। राजधानीवासियों को भी जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। राजधानी पटना का गंगा नदी के उत्तर में और विस्तार होगा। नए इलाकों में आधारभूत संरचनाओं का निर्माण होगा। इन्हे भी जरूर पढ़ें
For more Himachal NEWS visit HimachalSe

Post a Comment

Previous Post Next Post

Comments

loading...

Random Posts

loading...