गंगा पर जेपी सेतु के समानांतर बनेगा एक और चार लेन पुल, मोदी सरकार ने दिया बिहार वासियों को तोहफा PATNA : गंगा पर जेपी सेतु के समानांतर बनेगा एक और चार लेन का पुल, मोदी सरकार ने दिया बिहार वासियों को तोहफा : गंगा में जेपी सेतु के समानांतर एक और पुल बनेगा। पटना से अरेराज को जोड़ने वाली सड़क के क्रम में गंगा नदी पर चार लेन का पुल केंद्र सरकार बनाएगी। शनिवार को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की।
जेपी सेतु के समानांतर पुल बनने से उत्तर बिहार से दक्षिण बिहार की संपर्कता और सुगम होगी। राजधानीवासियों को भी जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। राजधानी पटना का गंगा नदी के उत्तर में और विस्तार होगा। नए इलाकों में आधारभूत संरचनाओं का निर्माण होगा।
केंद्रीय मंत्री ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि पटना- साहेबगंज खंड के दीघा से शीतलपुर मार्ग पर गंगा नदी पर पांच किमी लंबे पुल के निर्माण को मंत्रालय द्वारा सैद्धांतिक रूप से सहमति दे दी गई है। जेपी सेतु के समानांतर चार लेन पुल बनाने का प्रस्ताव अरसे से लंबित था। केंद्र सरकार ने इस पुल को बनाने पर अपनी सहमति दे दी।
जल्द इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जेपी सेतु के समानांतर बनने वाला पुल गंगा पर 14वां पुल होगा। अभी गंगा पर बक्सर, आरा-छपरा, जेपी सेतु, राजेन्द्र सेतु, गांधी सेतु और विक्रमशिला सेतु है। जबकि निर्माणाधीन पुलों में जेपी सेतु के समानांतर के अलावा शेरपुर-दीघवारा, गांधी सेतु के समानांतर, कच्ची दरगाह-बिदुपुर, बख्तियारपुर-ताजपुर, मोकामा पुल के समानांतर, मुंगेर पुल और विक्रमशिला सेतु के समानांतर पुल शामिल है।
Shimla, Mandi, Kangra, Chamba, बिहार, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, कानपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, नालंदा, पटना, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, पटना, नालंदा, अररिया, अरवल, औरंगाबाद, कटिहार, किशनगंज, कैमूर, खगड़िया, गया, गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, नवादा, पश्चिम चंपारण, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण, बक्सर, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, मधुबनी, मधेपुरा, मुंगेर, रोहतास, लखीसराय, वैशाली, शिवहर, शेखपुरा, समस्तीपुर, सहरसा, सारण सीतामढ़ी, सीवान, सुपौल, #बिहार, #मुजफ्फरपुर, #पूर्वी चंपारण, #कानपुर, #दरभंगा, #समस्तीपुर, #नालंदा, #पटना, #मुजफ्फरपुर, #जहानाबाद, #पटना, #नालंदा, #अररिया, #अरवल, #औरंगाबाद, #कटिहार, #किशनगंज, #कैमूर, #खगड़िया, #गया, #गोपालगंज, #जमुई, #जहानाबाद, #नवादा, #पश्चिम चंपारण, #पूर्णिया, #पूर्वी चंपारण, #बक्सर, #बांका, #बेगूसराय, #भागलपुर, #भोजपुर, #मधुबनी, #मधेपुरा, #मुंगेर, #रोहतास, #लखीसराय, #वैशाली, #शिवहर, #शेखपुरा, #समस्तीपुर, #सहरसा, #सारण #सीतामढ़ी, #सीवान, #सुपौल,
For more Himachal NEWS visit HimachalSe

Post a Comment