loading...

बिहार के आईएएस अधिकारियों पर नीतीश सरकार मेहरबान, दिया प्रमोशन, वेतन हुआ 2 लाख 24000

 


PATNA : बिहार के 7 IAS को प्रमोशन, पे ग्रेड बढ़ा:5 को प्रधान सचिव, 2 को विशेष सचिव में प्रमोशन; 1,82,200 से 2,24,000 तक मिलेगा वेतन, बिहार सरकार ने नए साल से पहले सात IAS अधिकारियों को बड़ा तोहफा दिया है।

बिहार के सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से सात IAS अधिकारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। इन सभी को प्रोमोशन मिला है। इसमें 5 को प्रधान सचिव स्तर में प्रोन्नति मिली है, तो 2 को विशेष सचिव स्तर में प्रमोशन मिला है। विभाग ने इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।


इन IAS अधिकारियों को मिला तोहफा
बिहार सरकार ने नए साल से पहले सात IAS अधिकारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सचिव स्तर पर नियुक्त IAS अधिकारियों को अगले ग्रेड में प्रमोशन दिया है। इनमें 1997 बैच के 5 अधिकारियों को उच्च प्रशासनिक ग्रेड-15 में पदोन्नति दी गई है। 2006 बैच के पांच IAS अधिकारियों को उच्च प्रशासनिक ग्रेड-14 में प्रोन्नति प्रदान की गई है।

इसके अलावा 2009 बैच के दो IAS अधिकारी, आपदा प्रबंधन के अपर सचिव एम रामचंद्रटूडू और राज्य परिवहन आयुक्त सीमा त्रिपाठी को विशेष सचिव के ग्रेड-13 में प्रोन्नति दी गई है। यह प्रोमोशन अगले साल एक जनवरी से लागू होगी।

1 लाख 82 हजार 200 से 2 लाख 24 हजार का मिला पे स्केल
1997 बैच के जिन अधिकारियों को ग्रेड-15 में प्रोन्नत किया है, उनमें बिहार के राज्यपाल के सचिव रॉबर्ट एल चोंग्थू का नाम भी शामिल है। इनके साथ सूचना प्रावैधिकी विभाग के सचिव संतोष कुमार मल्ल, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा कल्याण विभाग के सचिव पंकज कुमार, ऊर्जा विभाग के सचिव संजीव हंस, अल्पसंख्यक विभाग की सचिव श्रीमति सफीन एएन के नाम शामिल हैं।

नए साल से पहले इन अधिकारियों को ग्रेड वेतनमान-14 में प्रमोशन मिला है। 1 जनवरी 2022 के प्रभाव से लागू होनेवाले इस प्रमोशन के बाद अब इन पदाधिकारियों को हर महीने 1 लाख 82 हजार 200 से 2 लाख 24 हजार का वेतनमान मिलेगा। इन्हे भी जरूर पढ़ें

For more Himachal NEWS visit HimachalSe

Post a Comment

Previous Post Next Post

Comments

loading...

Random Posts

loading...