loading...

पटना मैट्रो में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, अप्लाई करने का लास्ट डेट 22 DEC, सैलरी 50,000 से उपर

 

PATNA : पटना मेट्रो रेल ने निकाली भर्ती, केवल इंटरव्‍यू के आधार पर होगा चयन, जाने आवेदन प्रक्रिया : सरकारी नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए यह अच्‍छी खबर है। पटना मेट्रो में भर्ती के लिए विज्ञापन प्रकाशित हो गया है। इसमें खास बात यह है कि केवल इंटरव्‍यू के आधार पर होगा सलेक्शन होगा। फिलहाल पटना मेट्रो रेल कारपोरेशन ने दो दर्जन से अधिक पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे हैं।

इसमें जेई-सिविल के चार, जेई-इलेक्ट्रिक के दो समेत मैनेजर, ड्राफ्ट मैन, आफिस असिस्टेंट आदि के पद हैं। इसके लिए नगर विकास एवं आवास विभाग की वेबसाइट पर 6 से 22 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन होगा। इसके अलावा चार्टर्ड अकाउंटेंट और प्लानर के एक-एक पद भी शामिल है।

विज्ञापन में बताया है कि सभी आवेदनों की स्‍क्रूटिनी के बाद शार्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। फिलहाल 3 वर्षों के लिए प्रतिनियुक्ति की जाएगी जिसे आवश्यकतानुसार बढ़ाया जा सकता है। बता दें कि पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्‍ट का काम में धीरे-धीरे तेजी किया जा रहा है है। पटना मेट्रो में भर्ती के लिए कोई भी सूचना केवल राज्‍य सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग की वेबसाइट के जरिए प्रकाशित की जाती है। इन्हे भी जरूर पढ़ें

For more Himachal NEWS visit HimachalSe

Post a Comment

Previous Post Next Post

Comments

loading...

Random Posts

loading...